Search
Close this search box.

बलिया में गूंजा ‘जय हिंद-वंदे मातरम’, डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बलिया । 13 अगस्त 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत गुरुवार को बलिया कोतवाली क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखियां, सेवानिवृत्त सैनिक, महिला स्वयं सहायता समूह और प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। देशभक्ति गीतों के बीच लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए प्रेरित करना है।

यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बलिया पुलिस ने नागरिकों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें