बलिया । 13 अगस्त 2026 ग्राम पंचायत बहादुरपुर में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय बलिया चंद्र प्रकाश तिवारी ने श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, श्रम कानूनों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में उचित कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

श्रम परिवर्तन अधिकारी सहाराम ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए पात्र श्रमिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने श्रमिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग का आश्वासन दिया
।नव भारती नारी विकास समिति के मंजीत यादव ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। इस दौरान श्रमिकों ने योजनाओं, अधिकारों और विधिक सहायता से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








