वाराणसी । 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के तरणताल में सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जनपद सचिव सर्वेश सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आयोजन प्रभारी एवं खेल प्रवक्ता मेजर विमल कुमार राव ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों से बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर मनीष सिंह, भरत सिंह, कांता रानी, कामिनी, विनीता राय, संयुक्ता सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. राजीव सिंह सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका बबलू यादव ने निभाई। बरेका के तैराकी कोच नवीन यादव के तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हुई। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।








