वाराणसी। नगर पंचायत गंगापुर क्षेत्र में चेयरमैन स्नेहलता के प्रतिनिधि सत्यम सेठ द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है। क्षेत्र में सड़क, खड़ंजा, नाली-नाला तथा सीवर पाइपलाइन सहित विभिन्न जनहित के कार्य कराए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सत्यम सेठ ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीर सपूतों के बलिदान का परिणाम है। शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी सहित अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
उन्होंने कहा कि आज भारत स्वतंत्रता के 79वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।








