Search
Close this search box.

वाराणसी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, गाजीपुर से चुराई बाईक भी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: थाना चेतगंज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP61AN 8146), बरामद की गई है। 

पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ कबाड़ मंडी के पास स्थित देसी शराब की दुकान के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विपिन उर्फ भुल्लन (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि यह बाइक उसने गाजीपुर से चोरी की थी और इसे बेचने के लिए वाराणसी लाया था। उसने पुलिस से माफी की गुहार भी लगाई। 

गिरफ्तार आरोपी विपिन उर्फ भुल्लन (19 वर्ष) सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे चेतगंज थाना क्षेत्र में कबाड़ी के दुकान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में इंस्पेक्टर चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा, एसआई अभिषेक कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी लहुराबीर अरुण कुमार, अभिषेक कुमार गौड़ व कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल रहे। 

Leave a Comment

और पढ़ें