Search
Close this search box.

वाराणसी: दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रही गंगा, बाढ़ प्रभावित इलाकों में दुश्वारी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी : गंगा उफान के बाद अब तेजी से घट रही हैं। जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कम हो रहा है। शुक्रवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे 70.0 मीटर पर आ गया। हालांकि, आसपास के इलाके अभी भी जलमग्न हैं। ऐसे में बाढ़ की दुश्वारियां बरकरार हैं। अभी भी लगभग तीन हजार लोग बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

केंद्रीय जल आयोग, एनडीआरएफ व जल पुलिस की टीम कर रही निगरानी

केंद्रीय जल आयोग, एनडीआरएफ के साथ ही जिला प्रशासन भी निगरानी कर रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की सुबह गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गिरावट आ रही है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का बिंदु 71.26 मीटर है। जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया था। दो दिन की गिरावट के बाद जलस्तर अब चेतावनी बिंदु के नीचे आ गया है।

अभी भी बाढ़ राहत शिविरों में तीन हजार लोग 

बता दें की पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा था। गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। इससे तटवर्ती इलाके के मोहल्लों में हड़कंप मच गया। गंगा का पानी कालोनियों में घुस गया। दुकानें और मकानों के ग्राउंड फ्लोर जलमग्न हो गए। ऐसे में लोगों को पलायन को मजबूर होना पड़ा। जिला प्रशासन की ओर से जिले में बाढ़ राहत शिविरों की स्थापना की गई है। जिले में 17 सक्रिय बाढ़ राहत शिविरों में तीन हजार से अधिक लोगों को शरण दी गई है। 

Leave a Comment

और पढ़ें