Search
Close this search box.

चुनाव 2024: हरियाणा की सात सीटों पर दादा-पोता, चाचा-भतीजा और ससुर-बहू के बीच चुनावी रण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हरियाणा वि. स. की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव होना है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से जुटी हैं। इस चुनाव में कई सीटों पर पारिवारिक प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही है।

सात विधानसभा सीटों में तोशाम में भाई-बहन, डबवाली में भाई-भाई व चाचा, बल्लभगढ़ में दादा-पोती, रानियां में दादा-पोता, अटेली में ससुर-पुत्रवधू, बहादुरगढ़ में चाचा-भतीजा और पुन्हाना में चचेरे भाई आमने-सामने हैं। ऐसे में देखना ये रोचक होगा की जनता किसे अपना नेता चुनती है.

बल्लभगढ़ सीट पर दादा-पोती के बिच जंग

फरीदाबाद की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा और कुनबे के रिश्ते में पोती लगने वाली कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा चुनाव जंग में हैं। पराग के पिता पूर्व विधायक योगेश शर्मा मूलचंद शर्मा के चचेरे भतीजे हैं।

रानियां सीट पर दादा-पोते के बिच जंग

महेंद्रगढ़ में अटेली सीट पर इनेलो बसपा गठबंधन के उम्मीदवार ठाकुर अतरलाल की पुत्रवधू साधना निर्दलीय मैदान में हैं। सिरसा में देवीलाल परिवार 2 सीटों पर आमने-सामने है। रानियां सीट पर दादा रणजीत चौटाला के सामने पोते अर्जुन चौटाला लड़ रहे हैं। इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला अभय चौटाला के बेटे हैं। रणजीत चौटाला आजाद चुनाव लड़ रहे हैं।

तोशाम सीट पर चाचा-भतीजा आमने-सामने

तोशाम विधानसभा सीट से पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की पोती श्रुति (बीजेपी) और पोता अनिरुद्ध चौधरी कांग्रेस से उतरे हैं। बहादुरगढ़ में राजेंद्र जून (कांग्रेस) के सामने राजेश जून हैं, दोनों चाचा-भतीजे हैं। पुन्हाना से एजाज खान (बीजेपी) व मोहम्मद इलियास (कांग्रेस) चचेरे भाई हैं।

वहीं डबवाली सीट पर भी चौटाला परिवार के तीन सदस्य मैदान में हैं। आदित्य चौटाला इनेलो से, दिग्विजय चौटाला जजपा से और अमित सिहाग कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें