सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम के सख्त कदम उठाये गए है। ऐसे में ओबरा पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें की अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काफी समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु गिरी पुत्र भोलानाथ गिरी सेक्टर नं. 08 अयप्पा मन्दिर थाना ओबरा का रहने वाला है।
जिसके ऊपर मु०सं०-713/2017, अनन्त कुमार बनाम हिमांशु गिरी, धारा 138 NI ACT में निर्गत एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था।
वहीँ गिरफ्तार करने वाली टीम में नि० धर्मनारायण भार्गव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र राजभर रहे।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।