Search
Close this search box.

क्रिसमस पर बनारस में बने केक की बढ़ी डिमांड, जॉर्डन और ऑस्ट्रेलिया से आया आर्डर, भेजा जाएगा 300 किलो केक

वाराणसी: काशी प्राचीन मंदिरों, गंगा घाटों, गलियों, कला और संस्कृति के साथ ही खान-पान के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है। तीज-त्योहार पर देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी इनकी खूब डिमांड रहती है। क्रिसमस पर काशी में बने केक जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल तक जाएंगे।

बेकरी के कारखाने में यूरोपियन सहित विभिन्न तरह के केक तैयार किए जा रहे हैं। काशी से करीब 50 किलो केक इसी हफ्ते भेजे जाएंगे। यहां के बने खास केक के लिए पूर्वांचल सहित मुंबई, दिल्ली, गोवा जैसे शहरों से भी ऑर्डर आए हैं। इस बार क्रिसमस पर काशी में 300 क्विंटल से अधिक के केक काटे जाएंगे।

क्रिसमस पर बनारस से कनाडा, जर्मनी और हांगकांग के चर्चों में लगाने के लिए लकड़ी के सैंटा क्लाज और क्रिसमस ट्री भी भेजे गए हैं। नेशनल एवार्डी रामेश्वर सिंह ने बताया कि इन देशों में वॉल हैंगिंग भी भेजे गए हैं। वहां के गिरजाघरों में सजावट के लिए लकड़ी के सजावटी चीजों की मांग की गई थी। कुल 10 लाख रुपये का ऑर्डर आया था। 

Leave a Comment

और पढ़ें