Search
Close this search box.

वाराणसी: गंगा में नहाते वक्त 23 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के वच्छराज घाट पर गंगा नदी में नहाते समय 23 वर्षीय छात्र की डूबने से दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम सिंह के रूप में हुई, जो रामनगर का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, ओम सिंह अपने दोस्त हर्षित पांडे के साथ वच्छराज घाट पर नहाने के लिए आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हर्षित पांडे ने बताया, “ओम सिंह मेरा मित्र था और हम दोनों रामनगर के रहने वाले हैं। वह नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया।” घटना की सूचना के बाद ओम सिंह की मां घाट पर पहुंचीं, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलते ही भेलूपुर पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ ने गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू की और कुछ समय बाद शव को गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंगा घाटों पर जलस्तर में कमी और गहराई का सही अंदाजा न लग पाने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने लोगों से घाटों पर स्नान करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें