Search
Close this search box.

मीरजापुर: टटहाई रोड पर जर्जर बिजली का खंभा बना हादसे का खतरा, विभागीय लापरवाही से लोगों में आक्रोश

मीरजापुर। जिले के व्यस्ततम इलाकों में शामिल टटहाई रोड पर बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे लगा एक जर्जर बिजली का खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह बिजली का खंभा अपनी नींव से कमजोर हो चुका है और सड़क की ओर झुक गया है। टटाई रोड पर दिनभर भारी आवागमन रहता है, ऐसे में अगर यह खंभा गिरा तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

क्षेत्रवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने जल्द से जल्द खंभा बदलने या मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें