Search
Close this search box.

बाटी-चोखा की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

चोपन/सोनभद्र: मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक बाटी-चोखा की दुकान में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के कुछ देर बाद ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी सुचना दी गई।

इस दौरान मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। तब-तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गय। जानकारी के मुताबिक सागर निवासी हाइडिल कालोनी चोपन बाटी-चोखे की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। दो-दिन से दुकान बंद कर अपने गांव किसी कार्य से गया हुआ था।

जैसे ही इस बात की जानकारी सागर को हुई तो वह दोपहर बाद चोपन पहुंच गया। उधर लोगों का कहना था कि मंगलवार की अल सुबह दुकान में आग लगने की सुचना मिली। आग कैसे लगी इस पर कोई कुछ भी नहीं बता पाया वहीं दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

Leave a Comment

और पढ़ें