Search
Close this search box.

मिर्जापुर: श्री कृष्णा टावर वेलफेयर सोसाइटी में देवी जागरण और गरबा का भव्य आयोजन

मिर्जापुर: देवी जागरण और गरबा का भव्य आयोजन नगर के मध्य में स्थित श्री कृष्णा टावर वेलफेयर सोसाइटी में दुर्गा पूजा पंडाल में देवी रात्रि के अवसर पर देवी जागरण का कार्यक्रम और डांडिया व गरबा का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अमित दुबे और उनकी टीम ने आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय आनंद तिवारी (सचिव), प्रभात दुबे (कोषाध्यक्ष), संदीप गुप्ता, बालकृष्ण साहू, कृष्णकांत दुबे, आलोक दुबे, समरेंद्र प्रताप सिंह और प्रभात रंजन की भागीदारी सराहनीय रही।

साथ ही महिला मंडल के सदस्य स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अंजना दुबे, नेहा गुप्ता ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन में समिति के सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

रिपोर्ट- बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें