Search
Close this search box.

वाराणसी: शिवपुर में धार्मिक सेवा समिति का 40वां वर्ष, आंध्र प्रदेश के बालाजी मंदिर जैसा भव्य पंडाल

वाराणसी। शिवपुर स्थित धार्मिक सेवा समिति इस बार अपना 40वां स्थापना वर्ष मना रही है। इस अवसर पर समिति ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार करवाया है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 85 फीट ऊंचा पंडाल और 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा होगी। पंडाल व मंच की पूरी सजावट काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्र कर रहे हैं।

इसके अलावा पंडाल के भीतर 5 मिनट का इलेक्ट्रॉनिक शो भी लगाया गया है, जो मां वैष्णो देवी की कथा पर आधारित है। शो में बाल स्वरूप वैष्णवी को शेरों के साथ गुफा में खेलते हुए दिखाया जाएगा और फिर भैरवनाथ की ललकार पर मां तीन शेरों पर सवार होकर आदिशक्ति रूप में प्रकट होकर उसका उद्धार करती नजर आएंगी।

समिति का कहना है कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और अद्भुत होगा, जो भक्तों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें