Search
Close this search box.

बलिया में सांसद धर्मेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत

बलिया: नगरा नगर पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा के संस्थापक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (यूथ ब्रिगेड) कृष्णमोहन यादव के निजी आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय सांसद व लोकसभा में मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव तथा सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा भी की गई।

अपने संबोधन में सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता अब मौजूदा सरकार की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और बदलाव की लहर पूरे प्रदेश में दिख रही है।

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपस्थित समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपने समर्पण को दोहराते हुए 2027 के चुनाव में सपा की मजबूती का संकल्प लिया।

रिपोर्ट– मुकेश श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें