Search
Close this search box.

गाजीपुर: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर फिर पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कार्पियो, एक की मौत, पांच घायल

गाजीपुर: नोनहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसंडी चट्टी के पास सुबह महाकुंभ प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुयों की गाड़ी स्कार्पियो (BR01HZ6520) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। वहीं सड़क के दाहिने ओर खड़े व्यक्ति संदीप पुत्र राम प्रताप राम निवासी सुसंडी थाना नोनहरा गाजीपुर की टक्कर लगने से मौके पर मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिक टक्कर इतना जोरदार था की वाहन में बैठे 09 व्यक्तियों में 05 घायल हो गए। जिनमें राधा देवी पत्नी सुरेश चंद, सुचित्रा देवी पत्नी स्व गौतम प्रसाद, सोनी कुमारी पत्नी अमित सिंह, मंजू वर्मा पत्नी सुभाष चंद्र, आशिद सिन्हा पुत्र गौतम समस्त निवासीगण पटना के रहने वाले बताये जा रहे है।

वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। थानाध्‍यक्ष नोनहरा ने बताया कि मृतक के संबंध में तहरीर प्राप्त कर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें