Search
Close this search box.

वाराणसी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

वाराणसी: कैण्ट थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी एक युवक को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टकटकपुर अर्दली बाजार क्षेत्र से की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान अकिंत (21 वर्ष) पुत्र राम उद्दर, निवासी ग्राम बिसिया चैन, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है। उस पर थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 433/25 धारा 87, 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

आरोप है कि 1 अगस्त को अकिंत ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी करने के इरादे से भगा ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना कैण्ट प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल आशीष मिश्रा और कांस्टेबल राजन कुमार यादव की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें