Search
Close this search box.

गाजीपुर: विद्युत पोल में करंट आने से शौच को निकले युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

गाजीपुर: थाना क्षेत्र बिरनो के मुहम्मदपुर गांव में देर रात विद्युत पोल में करंट आने से 29 वर्षीय युवक मिथिलेश चौहान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया है, वहीं मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिथिलेश चौहान शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल की छरकी को उन्होंने सहारा लेने के लिए पकड़ा, जिसमें पहले से करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आते ही मिथिलेश वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और मातम का माहौल है। लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताई है।

पुलिस पहुंची मौके पर

सूचना मिलते ही बिरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई शैलेश चौहान की तहरीर पर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

परिवार पर टूटा दुख

मृतक मिथिलेश अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी महज एक साल पहले सुषमा देवी से हुई थी। हादसे के बाद पत्नी सुषमा और मां मेवाती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव में शोक का गहरा माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें