Search
Close this search box.

MGKVP में abvp का जोरदार धरना प्रदर्शन: परीक्षा एजेंसी पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के गंभीर आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने परीक्षा एजेंसी की लापरवाही और परिणामों में गड़बड़ी को लेकर प्रशासनिक भवन के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा एजेंसी छात्रों की उपस्थिति और मूल्यांकन प्रक्रिया में भारी लापरवाही कर रही है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

छात्रों के प्रमुख आरोप और मांगें

  1. गलत परीक्षा परिणाम में सुधार:
    स्नातक अंतिम वर्ष के परिणामों में हुई त्रुटियों को तत्काल दुरुस्त किया जाए।
  2. फर्जी अनुपस्थिति की जांच:
    जिन छात्रों ने नियमित उपस्थिति दी, उन्हें भी अनुपस्थित दर्शाया गया है, जिससे उनकी सामाजिक छवि पर असर पड़ा है।
  3. बैक परीक्षा के बावजूद RW अंकन:
    कई छात्रों के अंकपत्रों में RW (Result Withheld) लिखा गया है, जबकि उन्होंने सभी परीक्षाएं दी थीं।
  4. PG प्रवेश में अड़चन:
    त्रुटिपूर्ण परिणामों के कारण छात्र परास्नातक में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।
  5. बिना सूचना परिणाम वितरण:
    मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों के परिणाम बिना किसी आधिकारिक घोषणा के जारी कर दिए गए।
  6. एजेंसी पर कठोर कार्रवाई की मांग:
    छात्र संगठनों का सवाल है कि वर्षों से शिकायतों के बावजूद एजेंसी पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
  7. समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया:
    ABVP ने मांग की कि सत्र की नियमितता सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो।
  8. नियमित कक्षाएं शुरू हों:
    विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य को नियमित रूप से शुरू कराया जाए।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

धरना स्थल पर प्रभारी कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, और अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर पहुंचे और छात्रों को आश्वस्त किया कि किसी भी छात्र के भविष्य से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा एजेंसी से तत्काल स्पष्टीकरण और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख छात्र नेता

ओम आकाश (ABVP, वाराणसी अध्यक्ष), शिवम तिवारी, आकाश प्रताप सिंह, प्रेमप्रकाश मौर्य, हर्षित, आशुतोष तिवारी, युवराज पांडेय, विदित सोनी, राहुल पांडेय, उपलक्ष्य त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें