Search
Close this search box.

मिर्जापुर: सदर तहसील में लेखपाल 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ा गया

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र सिंह बघेल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उनके सहयोगी परमेश्वर को भी पकड़ा गया, जो देहात कोतवाली क्षेत्र में जय बुक सेंटर संचालित करता है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया था। आरोप है कि लेखपाल जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। जैसे ही रकम सौंपी गई, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तारी जय बुक सेंटर से की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को देहात कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि पूर्व में कुछ मामलों में निलंबित लेखपालों की दोबारा बहाली हुई है, ऐसे में इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ब्यूरोचीफ- बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें