मेरठ। मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां टीचर प्रियंका बिस्वास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनके पिता भानु बिस्वास ने करीब 5 महीने तक शव को घर में ही रखा।
बताया जा रहा है कि बदबू न फैले, इसके लिए पिता रोजाना शव पर परफ्यूम छिड़कता था। मामला तब उजागर हुआ जब कुछ रिश्तेदार घर पहुंचे और उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। कमरे की जांच करने पर देखा गया कि बेड पर शव अब कंकाल में तब्दील हो चुका था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पिता से गहन पूछताछ की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।










