Search
Close this search box.

मंडलीय चिकित्सालय में योग एवं ध्यान शिविर, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

वाराणसी। 3 अगस्त पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडलीय चिकित्सालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ईशा फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने योग एवं ध्यान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग तनाव कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने, कार्यक्षमता में सुधार तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने में सहायक है।

मंडल महिला कल्याण संगठन (WWO/BSB) की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन ने कार्यकारिणी सदस्याओं के साथ सहभागिता करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.आर. सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. ए.के. सिंह, चिकित्सकगण, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास एवं ध्यान सत्र में भाग लेकर नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ, तनावमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। समापन पर डॉ. आर.जे. चौधुरी ने कहा कि कर्मचारियों का बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षित एवं कुशल रेल संचालन की आधारशिला है तथा ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन आवश्यक है।

Leave a Comment

और पढ़ें