Search
Close this search box.

अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राजातालाब । मंगलवार को आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह ने डॉ. नरेंद्र पटेल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं अर्पित कर जन्मदिन की बधाई दी।

अंत में मिष्ठान वितरण किया गया तथा डॉ. नरेंद्र पटेल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रामबाबू प्रधान, अनिल पटेल, महेश राजभर, शराफत, रामबाबू राजभर, राजेश, आदिल, राहुल, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें