Search
Close this search box.

चन्दौली: डीडीयू जंक्शन पर भारी नकद के साथ अभियुक्त पकड़ा गया

चन्दौली: डीडीयू जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, सीआईबी और सीपीडीएस की संयुक्त चेकिंग के दौरान अभियुक्त रत्नेश कुमार वर्मा को पैंतीस लाख तैंतीस हजार सात सौ साठ रुपये के नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, रात्रि के समय अभियुक्त को मेन फूट ओवर ब्रिज पर तेज कदमों से चलते हुए देखा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम रत्नेश कुमार वर्मा, उम्र 32 वर्ष, पुत्र स्वामी दयाल वर्मा, निवासी रामनगर गंगा सियारी, थाना मऊ आइमा, जिला प्रयागराज बताया।

प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि यह कैश वह प्रयागराज से वाराणसी लेकर जा रहा था। मौके पर उसने नकद के वैध होने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। इसे देखते हुए उसे रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाया गया और आयकर विभाग/वाराणसी को सूचित किया गया।

03 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग के रंजीत कुमार के नेतृत्व में गिनती की गई, जिसमें 500 रुपये के 7,055 नोट, 200 रुपये के 31 नोट और 20 रुपये के 3 नोट पाए गए। कुल नकद की रकम 35,33,760/- रुपये (पैंतीस लाख तैंतीस हजार सात सौ साठ रुपये) थी।

अभियुक्त और बरामद नकद को अग्रिम कार्रवाई हेतु आयकर विभाग को सुपुर्द किया गया है। आयकर विभाग वर्तमान में विधिक कार्रवाई एवं पूछताछ जारी रखे हुए है।

ब्यूरोचीफ: संजय शर्मा

Leave a Comment

और पढ़ें