Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अतिक्रमण के खिलाफ एसीपी टोलवेज कंपनी का बुलडोजर, मचा हड़कंप

मिर्जापुर: थाना क्षेत्र के कूदारान चौराहे पर सुबह 11 बजे एसीपी टोलवेज कंपनी ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर कंपनी की टीम ने सड़क पर अवैध कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। ध्वस्तीकरण कार्यवाही देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और उन्होंने जल्दबाजी में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

कंपनी के पेट्रोलिंग अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी राहुल शर्मा और हाईवे मेंटीनेंस अधिकारी मदन मुरारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें