वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस आयुक्त (CP) से गुहार लगाई थी। शिकायत पर हस्तक्षेप करते हुए CP के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
परिजनों का आरोप है कि करीब 3 महीने पहले नाबालिग को अगवा किया गया था। इस दौरान उसकी शादी कराने और धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।








