Search
Close this search box.

चंदौली: सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वाले 49 लोगों पर कार्रवाई

चंदौली: जनपद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी और अराजकता फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 49 लोगों के खिलाफ धारा 292 BNS व पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की।

यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) ने किया।

पुलिस ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर कार्रवाई की। इस दौरान खुले में शराब पीने, वाहन चलाते समय नशा करने, जुआ खेलने, स्टंटबाजी, छेड़खानी, अराजकता फैलाने और अवैध अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्यवाही की गई।

चंदौली पुलिस ने बताया कि यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है। पकड़े गए व्यक्तियों को नशे से होने वाले आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस लगातार उन्हें नशे से दूर रहने और परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें