Search
Close this search box.

मीरजापुर: चुनार में विद्युत विभाग का मेगा डिस्कनेक्शन अभियान, बकायेदारों और चोरी करने वालों पर कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीरजापुर: चुनार क्षेत्र में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड-चुनार द्वारा बुधवार को अदलपुरा, बहुआर, अहरौरा, भुडकुडा, कैलइट और बाराठीड क्षेत्रों में बकायेदारों से वसूली एवं बिजली चोरी रोकने के लिए मेगा डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 163 उपभोक्ताओं के बकाया बिल पर कनेक्शन विच्छेदित किए गए। वहीं, चेकिंग में बिजली चोरी करते पाए गए 22 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके अलावा 14 कनेक्शनों को घरेलू से वाणिज्यिक श्रेणी में परिवर्तित किया गया।

विद्युत विभाग ने बकायेदारों से कुल 6.5 लाख रुपये की राशि वसूल की। 32 उपभोक्ताओं के यहां एसी के कारण अधिक भार पाए जाने पर लोड वृद्धि की गई, जबकि 14 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए।

अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-चुनार, मीरजापुर ने बताया कि अधिक लाइन हानि वाले क्षेत्रों में यह औचक चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपना बिजली बिल समय से जमा करें और बिजली चोरी से बचें। राष्ट्रहित में बिजली की बचत करें।

Leave a Comment

और पढ़ें