Search
Close this search box.

सामूहिक दुष्कर्म की घटना में साक्ष्य छुपाने व गुमराह करने का प्रयास करने वालों पर हो कारवाई: युवा फाउंडेशन

वाराणसी: शहर में घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना में साक्ष्य छुपाने, प्रशासन व समाज को गुमराह करने का प्रयास करने वालों पर कारवाई को लेकर युवा फाउडेशन ने पुलिस पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। युवा फाउंडेशन के सीमा चौधरी ने कहा कि चर्चित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने न केवल पूरे शहर को, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

इस संवेदनशील प्रकरण में आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि कुछ लोग न केवल साक्ष्य छुपा रहे हैं, बल्कि प्रशासन व समाज को गुमराह करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

युवा फाउंडेशन के सदस्यों ने इस प्रकरण में संलिप्त सभी व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच के बाद करवाई करने की मांग किया, चाहे वे किसी भी पक्ष या स्थिति में हो। साक्ष्य छुपाने, गलत जानकारी देने और प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले सभी लोगों के विरुद्ध, जांच के उपरांत, कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में एक स्पष्ट संदेश जाए कि इस प्रकार के जघन्य अपराध और उससे जुड़े किसी भी तरह के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं इस मौके पर अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव अधिवक्ता मुन्नालाल यादव, विकास मौर्या, सीमा चौधरी, माला तिवारी व अधिवक्ता सनद कुमार राय इत्यादि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें