Search
Close this search box.

बलिया: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का नगरा में भव्य स्वागत, डोल-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव का रविवार को नगरा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डोल-बाजे के साथ उनका जोशीला अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें मिशन 2027 की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और 2027 में पार्टी को मजबूती से सत्ता में लाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

समारोह में उपस्थित सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर और बलिया सांसद सनातन पांडे ने भी समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को सशक्त करने की जरूरत पर जोर दिया।

फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को पराजित कर उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूती से काम करने की अपील की।

इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह व जोश के साथ नेताजी का स्वागत किया।
मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में बीरबल राम (जिला सचिव), प्रहलाद सिंह (पूर्व प्रधान), सपा नेता रविकांत उर्फ शैलेश यादव, अखिलेश यादव, राजेश यादव ‘मंटू’, विवेक कनौजिया, अशोक यादव (पूर्व प्रधान), इस्लाम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, शिव प्रसाद राम, चुन्नू आलम सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुई, जिससे यह आयोजन सपा के शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बन गया।

Leave a Comment

और पढ़ें