Search
Close this search box.

डीडीयू नगर में सर्विस लेन पर खंभा लगाने पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

चन्दौली: डीडीयू नगर में सिक्स लेन सड़क की मांग कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने चंधासी क्षेत्र में सर्विस लेन पर बिजली के खंभे गाड़ने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सर्विस लेन आम लोगों के चलने-फिरने के लिए होती है, खंभा लगाने के लिए नहीं।

पाठक ने आरोप लगाया कि पहले से ही खंभा नाले के किनारे गड़ा हुआ है। बिजली विभाग के नियमों के अनुसार, बिजली पोल के चारों तरफ ढाई मीटर तक कोई निर्माण नहीं होना चाहिए। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी “चहेतों” को अतिक्रमण करवाने के लिए नाले और सर्विस लेन के बीच खंभे गाड़ रहा है। उनका कहना है कि इससे नाले के किनारे अतिक्रमण संभव होगा।

एडवोकेट ने कहा, “पूरे प्रदेश में अतिक्रमण हटाने की कवायद चल रही है, लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पीडब्ल्यूडी विभाग और बिजली विभाग मिलकर अतिक्रमण करवाने के लिए जुगाड़ कर रहे हैं। मैंने बिजली अधिकारियों से बात की, लेकिन वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। स्पष्ट है कि अतिक्रमणकारियों से पीडब्ल्यूडी विभाग की कुछ न कुछ सांठ-गांठ है। विभाग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।”

इस अवसर पर पिंटू सिंह राजपूत, अजय यादव गोलू, अभिषेक मिश्रा, संतोष ओझा, पवन सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

संजय शर्मा
ब्यूरो चन्दौली

Leave a Comment

और पढ़ें