Search
Close this search box.

सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस चुनाव 2026: महामंत्री पद के प्रत्याशी एडवोकेट प्रमोद कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर रखा एजेंडा

वाराणसी। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन बनारस, वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। महामंत्री पद के प्रत्याशी एडवोकेट प्रमोद कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा, कल्याण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपना स्पष्ट पक्ष रखा है।

एडवोकेट प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अधिवक्ताओं की सुरक्षा एक गंभीर विषय बन चुकी है। आए दिन अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं और पूर्व में कई गंभीर घटनाएं घटित हो चुकी हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उचित एवं सख्त कानून बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि अधिवक्ता निर्भय होकर न्यायिक कार्य कर सकें।

उन्होंने नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने हेतु चेंबर व्यवस्था किए जाने की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं के लिए फ्री मेडिकल सुविधा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और फ्री मेडिकल इंश्योरेंस सरकार की ओर से उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एडवोकेट प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज में लोगों को हक और न्याय दिलाने का कार्य करता है, इसलिए अधिवक्ताओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने नए अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था तथा सरकार की ओर से ₹5000 मासिक पेंशन दिए जाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही कचहरी परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था और वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का भी वादा किया।

एडवोकेट प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का समर्थन मिला, तो वे बार एसोसिएशन को मजबूत बनाने और अधिवक्ताओं के हित में लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें