Search
Close this search box.

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी चुनाव 2026: प्रबंध समिति सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट संजय गुप्ता ने अधिवक्ता हितों को बताया प्राथमिकता

वाराणसी। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर प्रबंध समिति सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट संजय गुप्ता ने अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है तथा वे इसके लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

एडवोकेट संजय गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को शीघ्र लागू कराया जाना आवश्यक है, जिससे अधिवक्ताओं को कानूनी संरक्षण मिल सके। उन्होंने कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की समुचित व्यवस्था, बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में वाई-फाई और लाइब्रेरी की व्यवस्था बेहद जरूरी है, जिससे विशेषकर नए अधिवक्ता कानून की धाराओं का अध्ययन कर सकें और आम जनता को बेहतर न्याय दिलाने में सक्षम बन सकें।

एडवोकेट गुप्ता ने आगे कहा कि

  • नए एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।
  • अधिवक्ताओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा मिलनी चाहिए।
  • महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
  • भारत सरकार से नए अधिवक्ताओं के हित में कम से कम 5 वर्षों की पेंशन योजना लागू करने की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें