Search
Close this search box.

शामली: पत्नी से विवाद के बाद पिता ने चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग

शामली। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कैराना के मोहल्ला खैलकला निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी।

जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी दो दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। इसी घटना से आहत होकर युवक ने शनिवार को बच्चों के साथ नदी में कूदकर जीवन समाप्त करने का कदम उठाया। हैरान करने वाली बात यह है कि कूदने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी पीड़ा और हालात बताए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की टीम नदी में युवक और बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक किसी का सुराग नहीं लग सका है।

Leave a Comment

और पढ़ें