Search
Close this search box.

वाराणसी: कोटेदारों की कमीशन बढ़ोत्तरी को लेकर मोडेला अर्चना लान में आंदोलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी के मोडेला अर्चना लान में कोटेदारों ने अपनी कमीशन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कार्य क्रम किया। कोटेदारों का कहना है कि लंबे समय से उनकी आय में कमी है और वर्तमान कमीशन में घर परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। कुछ कोटेदार तो भुखमरी के कगार पर पहुँच गए हैं।

कोटेदारों ने इस मुद्दे को कई बार जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ज्ञापन के रूप में रखा है और उन्हें आश्वासन दिया गया कि सभी कोटेदारों की कमीशन ₹200 प्रति क्विंटल कर दी जाएगी। वहीं, देश के अन्य राज्यों जैसे बिहार, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और मुंबई में यह कमीशन पहले ही ₹200 प्रति क्विंटल तय किया जा चुका है।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें