वाराणसी: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा टीम जालूपुरा के सदस्यों ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंदों की सहायता की। इस मौके पर पीड़ितों को खाद्य सामाग्री और फल का वितरण किया गया।
टीम ने नाव के माध्यम से बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचकर लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। साथ ही, उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों और सहयोग के भाव को ध्यान में रखते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने और लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील की।
टीम के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने सराहा और प्रशासन से भी लगातार राहत पहुंचाने की मांग की। महासभा ने स्पष्ट किया कि ऐसे आपदा की घड़ी में समाज के हर वर्ग को आगे आकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
इस दौरान टीम के संरक्षक हरि शंकर सिंह मुन्ना, महामंत्री पंकज सिंह, दिनेश सिंह, कुलदीप सिंह, बाबू सिंह, चंदन सिंह, मुन्ना सिंह, रितेश एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।










