Search
Close this search box.

बलिया में जमींदारी अधिकार के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में जमींदारी अधिकार का हवाला देकर अवैध वसूली और रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक अशोक कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अशोक कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मौजा मिड्ढी एवं बिशुनपुर क्षेत्र में कुछ लोग स्वयं को जमींदारी अधिकार का दावा करते हुए द्वारिकापुरी कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्यों को जबरन रोक रहे हैं तथा अवैध वसूली और रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

वहीं, इस प्रकरण में पीड़ित दिनेश सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बीजेपी जिला संयोजक अशोक कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिलाधिकारी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट – आनंदमोहन मिश्रा
बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें