Search
Close this search box.

प्रयागराज महाकुंभ के साथ ही विंध्यधाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट

मीरजापुर: प्रयागराज महाकुंभ के साथ ही विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश एवं एडीएम वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ल के निर्देश पर विंध्यवासिनी देवी के मंदिर की व्यवस्था में एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र को लगाया गया है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देशन में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। नटवा तिराहा पर यातायात मजिस्ट्रेट एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर हेमंत कुमार, तहसीलदार सदर न्यायिक आशीष कुमार पांडेय के साथ सीओ सीटी विवेक जावला, टीएसआई वीके सिंह फोर्स के साथ डटे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें