Search
Close this search box.

जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित हुए अमित चौबे

प्रयास फाउंडेशन के रक्तदान प्रभारी है अमित
रेणुकूट


जनपद में सामाजिक सरोकारों और मानवता की सेवा में अग्रणी रहने वाली संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन द्वारा गाजीपुर के शहनाई पैलेस में रक्तदान पर राष्ट्रीय सम्मेलन व जीवन रक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें देश भर से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थावो को सम्मानित किया गया यह आयोजन शीर्षदीप व टीम द्वारा किया गया था जिसमें सोनभद्र से रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था प्रयास फाउंडेशन एक मुहिम जिंदगी बचाने की तरफ से अमित चौबे को ‘जीवन रक्षक सम्मान’ से नवाजा है।

यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा और आपात स्थितियों में लोगों की मदद करने के सराहनीय प्रयासों के लिए दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिंह द्वारा भेंट किया गया।

सम्मान का मुख्य उद्देश्य जीवन रक्षक फाउंडेशन के पदाधिकारियों व संस्थापक शीर्षदीप के अनुसार, अमित चौबे का योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है जो अपनी परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने या उनके जीवन को सुगम बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप दुबे ने बताया कि अमित चौबे संस्था के रक्तदान प्रभारी है और स्वास्थ्य सेवाओं में मदद, रक्तदान जागरूकता और आपातकालीन सहायता करते है।

समाज में अमित चौबे जैसे युवाओं की ऊर्जा और समर्पण की आज अत्यंत आवश्यकता है। उनका यह सम्मान अन्य युवाओं को भी परोपकार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।”

इस अवसर पर अमित चौबे ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनपद के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें