Search
Close this search box.

थाना दिवस पर डीएम-एसपी का सख्त संदेश जनसमस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण हो

गाजीपुर। जनपद के बिरनो थाना परिसर में शनिवार को आयोजित “थाना दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी (डीएम) एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे।

अधिकारियों ने मौके पर ही राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव है, उनका मौके पर ही समाधान किया जाए, जबकि जटिल मामलों में टीम गठित कर स्थल पर जाकर जांच की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि थाना दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का सही तरीके से अभिलेखीकरण किया जाए। साथ ही जिन मामलों में उच्च स्तर की कार्रवाई की आवश्यकता हो, उनकी रिपोर्ट तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

उमेश यादव रिपोर्टिंग गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश