Search
Close this search box.

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के उमंग व हर्षोल्लास के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

चन्दौली। /कुरहना प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि उदयभान सिंह, सूर्यभान सिंह एवं डीन आर.पी. सिंह के आगमन पर विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट कर स्वागत किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा।

छात्र-छात्राओं ने ‘हम देश की आशा हैं’, तिरंगा गीत, ‘बंदेया रे बंदेया’ और ‘नया भारत बनाएंगे’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा, रानी लक्ष्मीबाई पर कविता, हिंदी-अंग्रेजी भाषण, डोगरी नृत्य, फ्यूजन डांस और ‘वो मिट्टी के बेटे’ प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि सूर्यभान सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को प्रेरित किया। उदयभान सिंह ने शिक्षा, अनुशासन और संस्कार को मजबूत राष्ट्र की नींव बताया।

डायरेक्टर दिवाकर यादव ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। डीन आर.पी. सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों और सुविधाओं का उल्लेख करते हुए शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों का आभार जताया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें