Search
Close this search box.

देव पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

वाराणसी । लोहता क्षेत्र के कोटवा तड़िया स्थित देव पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य अंकिता मैडम, डायरेक्टर उमेश सिंह एवं समस्त अध्यापकगण द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और भारत माता की जय के जयकारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ का गीत गाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी सहित देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान के कारण ही हमें आजादी मिली है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान दे।

रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें