Search
Close this search box.

मंडल रेल प्रबंधक ने फहराया तिरंगा, रेलकर्मियों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

चन्दौली। /डीडीयू नगर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मंडल कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन हुआ। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल की पलटन का निरीक्षण भी किया।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों तथा रेल परिचालन, संरक्षा और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की भूमिका पर प्रकाश डाला।

समारोह में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप एवं सूरज कुमार, शाखा अधिकारी, यूनियन-एसोसिएशन पदाधिकारी, रेलकर्मी व आमजन मौजूद रहे। स्काउट-गाइड, मंडल कला समिति, आरपीएफ और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ब्यूरो चंदौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें