Search
Close this search box.

शहीदों की याद में गूंजा देशभक्ति का तराना, कवियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम

चन्दौली । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर स्थित वीर अब्दुल हमीद सभागार में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। वर्षों से शहीदों को समर्पित इस आयोजन में जनपद व बाहर से आए कवि-शायरों ने देर रात तक देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर, मुख्य अतिथि पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र व प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। पूनम श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना के बाद “कलम उठी तो जंग लिख दूंगी, अपने झंडे का रंग लिख दूंगी” सुनाया। मनोज मधुर, रीना तिवारी, सुहैल उस्मानी, सुरेश अकेला, रौशन मुगलसरायवी, आकाश मिश्र व कैसर परवेज ने भी अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं।

अध्यक्षता रौशन मुगलसरायवी ने की, जबकि संयोजन एवं संचालन डॉ. सुरेश अकेला ने किया। कार्यक्रम में शमशाद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें