वाराणसी । जनपद के थाना मिर्जामुराद के खजूरी चौकी अंतर्गत विकास क्षेत्र आराजी लाइन के कंपोजिट विद्यालय कल्लीपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटक और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के बाद बच्चों ने खीर का आनंद लिया।

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के सौजन्य से राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं आसपास सैकड़ों पौधे लगाए गए। अशोक, आंवला, पारिजात, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सदियों पुराने सम्मा देवी मंदिर के समीप शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने ‘मां के नाम’ नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में अध्यापक-अध्यापिकाओं को बनारसी लंगड़ा आम एवं प्याला वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य लालजी भारद्वाज सहित शिक्षकों ने राष्ट्रीय पत्रकार परिषद परिवार को बधाई देते हुए पत्रकारों के प्रति आभार जताया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में तूफानी राम यादव, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ब्यूटी तिवारी, अनीता गुप्ता, नीलम रानी चक्रवर्ती, नागेश सिंह, दुर्गावती पटेल, उत्तम सिंह, आरती पटेल एवं शिक्षामित्र सुमन भुजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।








