Search
Close this search box.

संस्कार, अनुशासन और प्रेरणा से बनेगा महान राष्ट्र: बाबा गुरुपद संभव राम

चन्दौली। /पड़ाव अघोर पीठ सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ।

अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय में छात्रा अनन्या राठौर व छात्र अभास ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के बाद अतिथियों ने बच्चों को राष्ट्रहित, अनुशासन और संस्कार का महत्व बताया। बाबा गुरुपद संभव राम जी ने कहा कि बच्चों के सामने अभिभावकों का आचरण उनके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालता है। संस्कारयुक्त शिक्षा, संयम और प्रेरणा से ही आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देकर महान राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

मुख्य सभागार में बच्चों ने भक्ति, देशभक्ति, कविता और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के योगदान का सजीव चित्रण किया गया। सत्र 2025-26 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र और मेधा छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंत में स्वास्थ्य रक्षा व सर्पदंश से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें