Search
Close this search box.

स्वतंत्रता दिवस पर व्यापारियों ने फहराया तिरंगा, विधायक रमेश जायसवाल ने दी शुभकामनाएं

चन्दौली। /दीनदयालनगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यापार मंडल समिति दीनदयालनगर की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश जायसवाल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित हुई।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के विभाग प्रचारक नितिन जी ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विकसित भारत के निर्माण में व्यापारिक समाज की भूमिका अहम है। उन्होंने व्यापारियों से ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रमेश जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज रोजगार सृजन, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें