Search
Close this search box.

वाराणसी: श्रीनगर विकास समिति के नए अध्यक्ष बने अमित शेवारमानी

वाराणसी: युवा उद्यमी, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमित शेवारमानी को श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया। सांस्कृतिक राजधानी काशी की प्रमुख सामाजिक और सांस्कृतिक विकास समितियों में से एक श्रीनगर क्षेत्र विकास समिति के संरक्षक, प्रबुद्ध जनों के साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अमित को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा।

उन्होंने कहा की हमे उम्मीद है अमित के नेतृत्व में पूरी टीम क्षेत्र का उत्तरोत्तर विकास करेगी। श्री अमित ने समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस दायित्व का पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

शेवारमानी इससे पूर्व भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते रहे है ऐसे में अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों ने बधाई दी। इस अवसर पर मोदी, डा. के के शर्मा, रतनलाल, श्याम खेमानी, पप्पू बत्रा, सुदामा केसवानी, बालचंद, रवि शंकर, डॉ. गौरव गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें