Search
Close this search box.

अमरोहा: प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका, हाई-वोल्टेज ड्रामा कर रुकवाई शादी, वीडियो वायरल

अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की प्रेमिका ने बारात पहुंचने के बाद शादी रुकवा दी। प्रेमिका ने दावा किया कि वह दूल्हे के साथ पिछले 8 साल से रिश्ते में है।

सूचना मिलते ही शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रेमिका की शिकायत पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दूल्हे को हिरासत में ले लिया।

प्रेमिका का यह भी कहना है कि दूल्हे के खिलाफ गाजियाबाद में पहले से एक मुकदमा दर्ज है। सोमवार रात हुए इस घटनाक्रम के बाद बारात बैरंग लौट गई और लड़की पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें