Search
Close this search box.

बलिया में युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा

बलिया: सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर-बसंतपुर मार्ग पर अपायल ईंट भट्ठे के पास एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान कैथवली निवासी लाल बाबू राजभर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात भोजन के बाद वह अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटे से मिलने ससुराल बसंतपुर गए थे। देर रात घर लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां उमरावती देवी और अन्य परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं। बताया गया कि लाल बाबू की पत्नी पुष्पा देवी और बेटा हिमांशु पहले से ही बसंतपुर में ननिहाल में रह रहे थे।

ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें